बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के नरौली गांव में 7 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बख्तियारपुर के नरौली में 7 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन मुख्य यजमान राजेश सिंह उर्फ ललन सिंह के द्वारा कराया जा रहा है जहां प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से आए कथावाचक पूज्य श्री हर्ष जी महाराज 17–23 अप्रैल यानी एक सप्ताह तक लगातार संध्या 6 से रात्रि 11 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। इस कथा को सुनने के लिए नरौली गांव समेत आसपास के लोग पहुंचते नजर आए।