बख्तियारपुर: नरौली स्थित मंदिर में कुल ग्राम देवी और शिवलिंग स्थापना के लिए 501 महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
गुरुवार की सुबह 8 बजे बख्तियारपुर के नरौली गांव स्थित मंदिर में नवनिर्मित कुल ग्राम देवी एवं शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नरौली से गंगा घाट तक 501 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर हाथी घोड़े,ऊंट और बैंड बाजा के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। कलश शोभायात्रा नरौली स्थित नवनिर्मित कुल ग्राम देवी मंदिर से निकलकर SH 106 के रास्ते गयासपुर गंगा घाट पर पहुंची।