लालगंज: प्राथमिक विद्यालय बसही कलां में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली को प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
लालगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय वसही कलां में बुधवार 11:00 बजे दिन स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को ग्राम प्रधान रहीश अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर गांव के हर घर जाकर शिक्षा का संदेश पहुंचाया। जिनका उद्देश्य जन जागरूकता बढ़ाना था। रैली में शामिल बच्चों ने पर चढ़कर हिस्सा लिया।