बांका: सदर थाना को मिला 10 एडवांस फुल बॉडी प्रोटेक्टर
Banka, Banka | Oct 20, 2024 रविवार की सुबह करीब 11 बजे सदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुलिसकर्मी को सुरक्षा कवच दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर थाना में दस सुरक्षा कवच दिया गया है। इसमें खास बात यह भी है कि इसमें छाती के लिए प्रोटेक्टर, कंधे के पैड, ऊपरी भुजा गार्ड, कोहनी गार्ड, शिन गार्ड लगे है।