बांका: एससी-एसटी थाना पुलिस ने मारपीट मामले में जगतपुर मोहल्ला से आरोपी को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 20, 2024 एससी- एसटी थाना की पुलिस ने शनिवार की संध्या करीब 7 बजे जगतपुर से मारपीट मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन राम ने बताया कि जगतपुर मोहल्ला निवासी मिथुन मंडल पर सिंतबर 2024 में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।