बांका: दुधारी के पास शराब के नशे में हंगामा करने वाले दो युवकों को किया गया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 20, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की संध्या करीब 8 बजे दुधारी के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की सुबह 11 बजे अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दुधारी के पास लक्ष्मीपुर निवासी मिथुन कुमार एवं मनोज पासवान शराब के नशे मे हंगामा कर रहा था।