बांका: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने कैथा गांव निवासी युवक की गोली मारकर की हत्या, गुप्तचर होने का शक
Banka, Banka | Oct 19, 2024 कैथा गांव के युवक अशोक चौहान जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मकई बिक्री करने का काम करता था। जिसको आतंकवादियों ने संगम इलाके में गुप्तचर रहने की शक पर गोली मारकर हत्या कर दिया। सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे बताया की मृतक गरीबी हालत के कारण जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मकई बिक्री करता था।