Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

Kuthond Mihona road par laga panni ka ambar #kuthond #jalaun somplaza ke pass

Jalaun, Jalaun | Sep 18, 2024

MORE NEWS

नगर पंचायत माधौगढ़ में नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, तीन नंबर ईंटों के इस्तेमाल पर बवाल

वार्ड नंबर-1 में चल रहे निर्माण कार्य पर उठे सवाल, शिकायत मिलने पर पहुंचे जिला योजना समिति सदस्य अरविंद सिंह सेंगर

माधौगढ़ (जालौन)। नगर पंचायत माधौगढ़ के वार्ड नंबर-1 में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए खुलेआम तीन नंबर की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही नाले की नींव में निर्धारित मानकों के अनुसार गिट्टी भी नहीं डाली गई है और उसकी जगह टूटी-फूटी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोनू शाक्य के मकान से गुप्ता जी के मकान तक बनाए जा रहे नाले में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर वार्डवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कराया गया तो नाला अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा और सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।

वार्डवासियों की शिकायत पर जिला योजना समिति सदस्य अरविंद सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद कारीगरों एवं कर्मचारियों ने कथित तौर पर बताया कि ठेकेदार देवेंद्र भदौरिया के निर्देश पर तीन नंबर की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में कमी या मानकों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और वार्डवासी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा मानकों के अनुरूप नाला निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे हैं।

नगर पंचायत माधौगढ़ में नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, तीन नंबर ईंटों के इस्तेमाल पर बवाल वार्ड नंबर-1 में चल रहे निर्माण कार्य पर उठे सवाल, शिकायत मिलने पर पहुंचे जिला योजना समिति सदस्य अरविंद सिंह सेंगर माधौगढ़ (जालौन)। नगर पंचायत माधौगढ़ के वार्ड नंबर-1 में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए खुलेआम तीन नंबर की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही नाले की नींव में निर्धारित मानकों के अनुसार गिट्टी भी नहीं डाली गई है और उसकी जगह टूटी-फूटी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोनू शाक्य के मकान से गुप्ता जी के मकान तक बनाए जा रहे नाले में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर वार्डवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कराया गया तो नाला अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा और सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। वार्डवासियों की शिकायत पर जिला योजना समिति सदस्य अरविंद सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद कारीगरों एवं कर्मचारियों ने कथित तौर पर बताया कि ठेकेदार देवेंद्र भदौरिया के निर्देश पर तीन नंबर की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और यदि गुणवत्ता में कमी या मानकों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और वार्डवासी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा मानकों के अनुरूप नाला निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे हैं।

Jalaun, Jalaun | Jun 28, 2026

पति की शराब की लत से सहमी पत्नी, पैतृक मकान बचाने को उपनिबंधक से लगाई गुहार

पहले बेच चुके हैं पैतृक जमीन, अब इकलौते मकान और दुकानों की रजिस्ट्री रुकवाइए—पत्नी की भावुक अपील

माधौगढ़ (जालौन) परिवार की आखिरी संपत्ति बचाने की गुहार लेकर एक महिला उपनिबंधक कार्यालय पहुंची। 
जगम्मनपुर निवासी दीक्षा पत्नी गौतम रावत ने उपनिबंधक माधौगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया है कि उनके पति द्वारा पैतृक मकान और दुकानों की किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री बिना पूरी कानूनी जांच के न की जाए।

महिला का आरोप है कि उनके पति शराब के नशे के आदी हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। 
इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग उन्हें बहला-फुसलाकर पैतृक संपत्ति अपने नाम कराने की साजिश कर सकते हैं।

प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम जगम्मनपुर के हुसेपुरा मेन रोड स्थित मकान संख्या 153, जिसमें तीन दुकानें बनी हैं, परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है। यह संपत्ति उनके पति को पैतृक विरासत में मिली है। 
महिला का कहना है कि इससे पहले भी उनके पति नशे की हालत में पैतृक जमीन बेच चुके हैं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

दीक्षा ने आशंका जताई है कि अब मकान और दुकानों का बैनामा, हिबानामा, मुहायदानामा अथवा अन्य किसी दस्तावेज के जरिए हस्तांतरण कराने की कोशिश की जा सकती है।
 उन्होंने उपनिबंधक से मांग की है कि यदि उनके पति किसी भी प्रकार के दस्तावेज के पंजीकरण के लिए कार्यालय पहुंचें तो उनकी मानसिक स्थिति, वैधानिक पात्रता और दस्तावेज की पूरी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए।

महिला ने कहा कि यही मकान और दुकानें उनके और बच्चों के सिर पर छत तथा परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन हैं। 
यदि यह संपत्ति भी चली गई तो पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा।

फिलहाल मामला उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गया है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 
अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस प्रार्थना पत्र पर क्या निर्णय लेता है और संभावित संपत्ति विवाद को रोकने के लिए क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

शराब की लत से उजड़ने की कगार पर परिवार, पत्नी बोली—'मेरा घर बचा लीजिए ।

आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं???
#BreakingNews #Jalaun #Madhogarh #Jagammanpur #SonuMaharaj #CrimeReporter #PropertyDispute #Registry #SubRegistrar #AlcoholAddiction #FamilyDispute #UttarPradesh #JalaunNews #UPNews #LegalNews #ViralNews #GroundReport #HindiNews #LatestNews #Bundelkhand #PropertyCase #WomenJustice #PublicInterest #CrimeNews #Breaking #NewsUpdate #RealStory #Justice #SocialIssue #Exclusive

पति की शराब की लत से सहमी पत्नी, पैतृक मकान बचाने को उपनिबंधक से लगाई गुहार पहले बेच चुके हैं पैतृक जमीन, अब इकलौते मकान और दुकानों की रजिस्ट्री रुकवाइए—पत्नी की भावुक अपील माधौगढ़ (जालौन) परिवार की आखिरी संपत्ति बचाने की गुहार लेकर एक महिला उपनिबंधक कार्यालय पहुंची। जगम्मनपुर निवासी दीक्षा पत्नी गौतम रावत ने उपनिबंधक माधौगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया है कि उनके पति द्वारा पैतृक मकान और दुकानों की किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री बिना पूरी कानूनी जांच के न की जाए। महिला का आरोप है कि उनके पति शराब के नशे के आदी हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग उन्हें बहला-फुसलाकर पैतृक संपत्ति अपने नाम कराने की साजिश कर सकते हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम जगम्मनपुर के हुसेपुरा मेन रोड स्थित मकान संख्या 153, जिसमें तीन दुकानें बनी हैं, परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है। यह संपत्ति उनके पति को पैतृक विरासत में मिली है। महिला का कहना है कि इससे पहले भी उनके पति नशे की हालत में पैतृक जमीन बेच चुके हैं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दीक्षा ने आशंका जताई है कि अब मकान और दुकानों का बैनामा, हिबानामा, मुहायदानामा अथवा अन्य किसी दस्तावेज के जरिए हस्तांतरण कराने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने उपनिबंधक से मांग की है कि यदि उनके पति किसी भी प्रकार के दस्तावेज के पंजीकरण के लिए कार्यालय पहुंचें तो उनकी मानसिक स्थिति, वैधानिक पात्रता और दस्तावेज की पूरी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। महिला ने कहा कि यही मकान और दुकानें उनके और बच्चों के सिर पर छत तथा परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन हैं। यदि यह संपत्ति भी चली गई तो पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा। फिलहाल मामला उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गया है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस प्रार्थना पत्र पर क्या निर्णय लेता है और संभावित संपत्ति विवाद को रोकने के लिए क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं। शराब की लत से उजड़ने की कगार पर परिवार, पत्नी बोली—'मेरा घर बचा लीजिए । आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं??? #BreakingNews #Jalaun #Madhogarh #Jagammanpur #SonuMaharaj #CrimeReporter #PropertyDispute #Registry #SubRegistrar #AlcoholAddiction #FamilyDispute #UttarPradesh #JalaunNews #UPNews #LegalNews #ViralNews #GroundReport #HindiNews #LatestNews #Bundelkhand #PropertyCase #WomenJustice #PublicInterest #CrimeNews #Breaking #NewsUpdate #RealStory #Justice #SocialIssue #Exclusive

Jalaun, Jalaun | Jun 28, 2026

सावधान आप डोमिनोज में जा रहे हो तो

स्टेशन रोड स्थित डोमिनोज़ पर खाने की गुणवत्ता को लेकर हंगामा।

स्टेशन रोड स्थित डोमिनोज़ पर रविवार रात को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, 
जब ग्राहक अनंत निरंजन ने अपने ऑर्डर किए गए भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई। ग्राहक का आरोप था कि उन्हें जो ऑर्डर भेजा गया वह भोजन खराब गुणवत्ता का था।

शिकायत के बाद ग्राहक और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई। 
Domino's Pizza India  Domino's Pizza 
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun 

घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।

 पहले भी कई बार डोमिनोज़ अपने खराब खाने को लेकर चर्चा में रहा है अब बड़ा सवाल यह है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगा, या फिर यह मामला भी बिना किसी कार्रवाई के ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

 स्थानीय लोग विभाग की प्रतिक्रिया और उचित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

सावधान आप डोमिनोज में जा रहे हो तो स्टेशन रोड स्थित डोमिनोज़ पर खाने की गुणवत्ता को लेकर हंगामा। स्टेशन रोड स्थित डोमिनोज़ पर रविवार रात को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब ग्राहक अनंत निरंजन ने अपने ऑर्डर किए गए भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्ति जताई। ग्राहक का आरोप था कि उन्हें जो ऑर्डर भेजा गया वह भोजन खराब गुणवत्ता का था। शिकायत के बाद ग्राहक और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई। Domino's Pizza India Domino's Pizza District Magistrate/District Election Officer, Jalaun घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। पहले भी कई बार डोमिनोज़ अपने खराब खाने को लेकर चर्चा में रहा है अब बड़ा सवाल यह है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगा, या फिर यह मामला भी बिना किसी कार्रवाई के ठंडे बस्ते में चला जाएगा? स्थानीय लोग विभाग की प्रतिक्रिया और उचित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Jalaun, Jalaun | Jun 28, 2026

यमुना किनारे बाइक, कपड़े और डायरी छोड़ लापता हुए बुजुर्ग, नदी में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप

जालौन जिले के जगम्मनपुर क्षेत्र स्थित जुहीखा पुल पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुल के किनारे एक बुजुर्ग की बाइक, कपड़े और डायरी लावारिस हालत में मिली। 
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पुत्र बाबूराम (65 वर्ष), निवासी खोजापुर, थाना कुठौंद अपनी बाइक UP92J 6494 से निकले थे। 
देर तक घर न लौटने और पुल पर उनकी बाइक व अन्य सामान मिलने के बाद यमुना नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह और रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। 
पुलिस ने मौके से मिले दस्तावेजों और स्थानीय जानकारी के आधार पर बुजुर्ग की पहचान की।
 बताया जा रहा है कि वह औरैया मंडी के एक व्यापारी भी हैं।

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा यमुना नदी में संभावित तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका था। 
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल यह केवल आशंका का मामला है। बुजुर्ग के नदी में कूदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी है।

#BreakingNews #Jalaun #Jagammanpur #YamunaRiver #MissingPerson #UPPolice #JalaunNews #UttarPradesh #CrimeUpdate #RiverSearch #PoliceInvestigation #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #Alert #ViralNews #GroundReport #Bundelkhand #Kalpi #Orai #Kuthond #JuhiKhaPul #JalaunBreaking #UPNews #LiveUpdate

यमुना किनारे बाइक, कपड़े और डायरी छोड़ लापता हुए बुजुर्ग, नदी में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप जालौन जिले के जगम्मनपुर क्षेत्र स्थित जुहीखा पुल पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुल के किनारे एक बुजुर्ग की बाइक, कपड़े और डायरी लावारिस हालत में मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पुत्र बाबूराम (65 वर्ष), निवासी खोजापुर, थाना कुठौंद अपनी बाइक UP92J 6494 से निकले थे। देर तक घर न लौटने और पुल पर उनकी बाइक व अन्य सामान मिलने के बाद यमुना नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह और रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से मिले दस्तावेजों और स्थानीय जानकारी के आधार पर बुजुर्ग की पहचान की। बताया जा रहा है कि वह औरैया मंडी के एक व्यापारी भी हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा यमुना नदी में संभावित तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह केवल आशंका का मामला है। बुजुर्ग के नदी में कूदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी है। #BreakingNews #Jalaun #Jagammanpur #YamunaRiver #MissingPerson #UPPolice #JalaunNews #UttarPradesh #CrimeUpdate #RiverSearch #PoliceInvestigation #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #Alert #ViralNews #GroundReport #Bundelkhand #Kalpi #Orai #Kuthond #JuhiKhaPul #JalaunBreaking #UPNews #LiveUpdate

Jalaun, Jalaun | Jun 28, 2026

ब्रेकिंग 
फुलपावर चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे दो बाइकों में हुई भिंडत

एक बाइक सवार को आई हल्की चोट

गनीमत रही भीड़ होने के चलते स्पीड से नहीं थी बाइकें

लोगों ने घायल बाइक सवार राजा कालपी को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी
दूसरे बाइक सवार का नाम आशीष  राजेपुरा कालपी को घुटनों में चोट आई 

घटना शनिवार रात्रि 9,20 बजे की

ब्रेकिंग फुलपावर चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे दो बाइकों में हुई भिंडत एक बाइक सवार को आई हल्की चोट गनीमत रही भीड़ होने के चलते स्पीड से नहीं थी बाइकें लोगों ने घायल बाइक सवार राजा कालपी को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी दूसरे बाइक सवार का नाम आशीष राजेपुरा कालपी को घुटनों में चोट आई घटना शनिवार रात्रि 9,20 बजे की

Jalaun, Jalaun | Jun 28, 2026