बुढ़ार: बारिश में सड़क बनी मुसीबत, डोंगरी टोला के ग्रामीण परेशान
Burhar, Shahdol | Aug 19, 2026 बुढार जनपद के भाटिया पंचायत स्थित डोंगरी टोला में सड़क नहीं होने से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान हैं। करीब एक किलोमीटर कच्चा रास्ता बारिश में कीचड़ से भर जाता है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुख्य सड़क तक ले जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।वीडीओ बुधवार दोपहर दो बजे सामने आया है।