लखीमपुर: मोलवी गंज में चारा काटते समय इंजन की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में छाया मातम
गोला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोलवी गंज गांव निवासी ग्रामीण जगदीश पुत्र हीरालाल बीते दिन मवेशियों के लिए खेत में इंजन से चारा काट रहे थे। चारा काटते समय इंजन की चपेट में आने से ग्रामीण जगदीश की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।