लखीमपुर: कचहरी परिसर में अधिवक्ता चैंबर के पास पेड़ छांटते समय बिजली के खुले तार से करंट लगने पर एक युवक की मौके पर हुई मौत
लखीमपुर कचहरी परिसर में शुक्रवार को पेड़ छाटने के दौरान फरधान थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी संजय की बिजली के तार से निकले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। कचहरी परिसर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।