लखीमपुर: सीतापुर रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर बिना पैसे दिए भागे एक्सयूवी कार सवार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सीतापुर लखीमपुर रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह सफेद रंग की एक्सयूवी कार सवार लोग तेल डलवाने के लिए टंकी पर पहुंचे। एक्सयूवी कार की टंकी फुल कराई गई। कार की टंकी फुल होने के बाद कार सवार लोगों ने बिना पैसे दिए कार लेकर भाग निकले हैं। रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।