लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान, राहुल गांधी ने एम.के. स्टालिन से की मुलाकात
- चेन्नई में INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्टालिन के आवास पहुंचे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
चेन्नई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई, तमिलनाडु में INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से उनके आवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े होने का संदेश दिया।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। उनकी इस टिप्पणी को विपक्षी एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साझा संकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई इस मुलाकात के जरिए राहुल गांधी ने विपक्षी एकता का संदेश दिया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। अब देखना होगा ये गले मिलना कहां तक सार्थक होता है।
Sirsa, Sirsa | Nov 29, 2026