पटना ग्रामीण: जुलाई में हुए दर्जनभर अपराधों में से 11 मामलों का हुआ खुलासा, गोपाल खेमका हत्याकांड भी शामिल
राजधानी पटना समेत राज्य के दूसरे शहरों में जुलाई के दौरान करीब एक दर्जन हत्या की ऐसी वारदातें हुईं, जिसने सनसनी फैला दी। पटना में गांधी मैदान के पास व्यवसायी गोपाल खेमका, शहर में ही राजा बाजार के पास मौजूद पारस हॉस्पिटल में हुई गोलीकांड समेत ऐसी अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर समेत तमाम नामजद अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।