पटना ग्रामीण: पटना से दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों के लिए हवाई सफर हुआ सस्ता, विमानों की संख्या घटने पर भी किराए में आई गिरावट
पटना से फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए किराए को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है।अब पटना से दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में जाना आसान होगा और हवाई यात्रा भी सस्ती होगी। हवाई किराए में भारी गिरावट आई है। यह हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य शहरों की फ्लाइट का किराया अब पहले की तुलना में काफी कम हो गया है