पटना ग्रामीण: स्पिरिट एयर एलएलपी एयरलाइन को हवाई रूटों पर संचालन की अनुमति, बिहार के 6 छोटे हवाई अड्डों से भरेगी उड़ान
केंद्र सरकार की 'उड़ान योजना' के तहत राज्य के छह छोटे हवाई अड्डों को फिर से जीवन मिलने जा रहा है। मधुबनी, सहरसा, बीरपुर, वाल्मिकीनगर, मुंगेर और मुजफ्फरपुर अब हवाई नक्शे पर नई उड़ान भरने को तैयार हैं।स्पिरिट एयर एलएलपी नामक एयरलाइन कंपनी को इन हवाई रूटों पर संचालन की अनुमति मिल चुकी है, और ये सभी हवाई अड्डे बिहटा एयरपोर्ट और वाराणसी से जुड़ेंगे।