पटना ग्रामीण: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी काली साड़ी पहनकर पहुंचीं बिहार विधानसभा, कहा- वोटर लिस्ट से गरीबों का नाम कट रहा है
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन लगातार विपक्ष के द्वारा हंगामा किया जा रहा है। एक तरफ जहां विपक्ष के सभी विधायक काले कपड़े में प्रदर्शन करते नजर आए तो वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी काली साड़ी पहनकर बिहार विधानसभा पहुंची। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे राबड़ी देवी ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर सरकार पर खूब हमला बोला।