पटना ग्रामीण: बिहार की 140000 जीविका कैडरों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, मानदेय दोगुना करने का निर्णय
बिहार के 1.4 लाख जीविका कैडरों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बिहार सरकार राज्य के एक लाख 40 हजार से अधिक जीविका कैडरों के लिए बढ़े हुए मानदेय के भुगतान की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सामुदायिक उत्प्रेरक, बुक कीपर और मुख्य बुक कीपर जैसे तीन प्रमुख स्तर के कैडरों को इसका लाभ मिलेगा।