पटना ग्रामीण: स्थानांतरण के बावजूद लंबित केसों का प्रभार नए पदाधिकारी को बिना सौंपे चले जाने पर LPC और NOC नहीं की जाएगी जारी
पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने एक सख्त पुलिस आदेश जारी कर उन अनुसंधान पदाधिकारियों पर नकेल कस दी है, जो स्थानांतरण के बावजूद लंबित केसों का प्रभार नए पदाधिकारी को सौंपे बिना चले जाते हैं। इस आदेश के मुताबिक, ऐसे आईओ की एलपीसी और एनओसी जारी नहीं की जाएगी जब तक वे केस का प्रभार विधिवत रूप से हस्तांतरित नहीं कर देते।