रायपुर में 24 घंटे के अंदर चाकूबाजी की 2 वारदातों से हड़कंप मच गया। डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों की मौत हो गई।
पहली घटना महादेव घाट रोड पर हुई, जहां चाकूबाजी में टीकेंद्र देवांगन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना श्रीराम नगर में 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 अपचारी बालक भी शामिल हैं।
लगातार चाकूबाजी की घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
📍 रायपुर | छत्तीसगढ़
📰 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Birgaon Times को Follow करें।
#Raipur #RaipurNews #RaipurCrime #ChhattisgarhNews #CrimeNews RaipurPolice DDNagar KnifeAttack Chhattisgarh BreakingNews LatestNews CrimeInRaipur RaipurUpdates BirgaonTimes