रावाभाठा मेटल पार्क, बीरगांव के वार्ड 11-12 में जलकुंभी से नाली जाम और जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। तालाब में भारी मात्रा में जलकुंभी जमा है, जो बारिश के पानी के साथ नाली में पहुंचकर पानी का बहाव रोक रही है। नाली जाम होने से सड़कें पानी में डूब रही हैं और कई घरों में पानी घुसने की शिकायत है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात से पहले तालाब की सफाई नहीं कराई गई, जबकि नाली की सफाई के बाद निकाला गया कचरा भी मौके पर छोड़ दिया गया। जलकुंभी के साथ तालाब से सांप भी नाली के रास्ते घरों तक पहुंचने की शिकायत सामने आई है।
अब सवाल है—हर साल होने वाली इस समस्या के बावजूद रावाभाठा के तालाब और नाली की स्थायी सफाई क्यों नहीं कराई गई?
#रावाभाठा #बिरगांव #बिरगांवसमाचार #RaipurNews #BirgaonNews RavaBhata WaterLogging Jalkumbhi NaliJam DrainageProblem ChhattisgarhNews LocalNews BirgaonTimes