टीकमगढ़: टीकमगढ़ में ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी, चालक ने समय रहते ब्रेक लगाया, स्कूटी सवार दादा-दादी और नातिन घायल
टीकमगढ़ के मऊ चुंगी रोड पर नए बस स्टैंड पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी ट्रक के नीचे जा घुसी। दादा दादी नातिन को मामूली चोट आई। दरअसल, जतारा निवासी रामचंद्र अहिरवार अपनी पत्नी और 13 वर्षीय नातिन अनीता के साथ स्कूटी पर सवार होकर टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे। बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।