टीकमगढ़: गुदनवारा गांव में बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के गुदनवारा गांव में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम इंद्रपाल सिंह सोलंकी बताया गया है। परिजन ने बताया की इंद्रपाल अपने घर के बाहर बाइक लेकर खड़ा हुआ था तभी एक बाइक चालक में उसे बाइक से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।