सदर: उन्नाव में डेयरी से दो लाख की भैंसें चोरी, बेचने पहुंचे दो चोर गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Nov 11, 2026 लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव में दो डेयरियों से चोरी हुईं दो दुधारू भैंसों को पुलिस ने उन्नाव से बरामद कर लिया। दोनों भैंसों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में इमरान (25) और पवन (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों चोरी की भैंसों को सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर दोनों को पकड़