चौसा: चौसा सीएचसी में पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस: 96 गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच, दी गईं दवाएं और परामर्श
Chausa, Buxar | Jul 10, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर शुक्रवार को सीएचसी चौसा में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आईं 96 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रमणि विमल के नेतृत्व में हुए इस शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी और हेपेटाइटिस सहित अन्य जरूरी टेस्ट किए गए।