Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

जहानाबाद: उंटा मोड़ से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया गया, गरीबों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, प्रशासन ने दिया जवाब

Jehanabad, Jehanabad | Apr 10, 2026
जिले में उंटा मोड़ से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि वेंडिंग जोन बनाए गए हैं, जहां दुकानदारों को शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैंडिंग जोन सुरक्षित नहीं हैं और कार्रवाई में भेदभाव हो रहा है। लोगों ने कहा कि अमीरों को छोड़कर गरीबों को हटाया जा रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।

MORE NEWS

सयोनी घोष ने कहा जिस तरह पीएम मोदी ने छात्र की बात सुनी है वो धनयवाद के पत्र हैं

सयोनी घोष ने कहा जिस तरह पीएम मोदी ने छात्र की बात सुनी है वो धनयवाद के पत्र हैं

Jehanabad, Jehanabad | Jul 29, 2026

जमीन विवाद में समझाने गए चचेरे भाई की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के मांदील लीलाम पर गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद को शांत कराने और समझाने गए 35 वर्षीय कंचन यादव के साथ आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने घायल कंचन यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल की मां ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में उनके बेटे पर हमला किया गया।
फिलहाल मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जमीन विवाद में समझाने गए चचेरे भाई की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती जहानाबाद के मांदील लीलाम पर गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद को शांत कराने और समझाने गए 35 वर्षीय कंचन यादव के साथ आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल कंचन यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल की मां ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में उनके बेटे पर हमला किया गया। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

दक्षिणी के पास सड़क हादसा: ऑटो की टक्कर से पति-पत्नी घायल, महिला की हालत गंभीर
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के केउर पंचायत अंतर्गत खौना गांव निवासी गौरव कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी को स्कूटी से इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान दक्षिणी के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार पूजा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ।
👉 स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

दक्षिणी के पास सड़क हादसा: ऑटो की टक्कर से पति-पत्नी घायल, महिला की हालत गंभीर जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के केउर पंचायत अंतर्गत खौना गांव निवासी गौरव कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी को स्कूटी से इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान दक्षिणी के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार पूजा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। 👉 स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता बैठक आयोजित, स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई आवश्यक जानकारी
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इकील, मखदुमपुर प्रखंड में जिला स्तरीय निर्देश के तहत सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में हेपेटाइटिस एवं वायरल हेपेटाइटिस से संबंधित जागरूकता बैठक आयोजित की गई। वहीं जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि हेपेटाइटिस वायरस से होने वाला यकृत (लिवर) का संक्रमण है। हेपेटाइटिस ए एवं ई मुख्य रूप से दूषित भोजन और दूषित पानी के सेवन से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमित रक्त, असुरक्षित इंजेक्शन, असुरक्षित शारीरिक संबंध तथा संक्रमित उपकरणों के उपयोग से फैल सकते हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित रक्त एवं इंजेक्शन के प्रयोग तथा हेपेटाइटिस-बी के टीकाकरण को बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय बताया। साथ ही किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी गई।
बैठक के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच हेपेटाइटिस के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को बचाव और टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता बैठक आयोजित, स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई आवश्यक जानकारी विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इकील, मखदुमपुर प्रखंड में जिला स्तरीय निर्देश के तहत सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में हेपेटाइटिस एवं वायरल हेपेटाइटिस से संबंधित जागरूकता बैठक आयोजित की गई। वहीं जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि हेपेटाइटिस वायरस से होने वाला यकृत (लिवर) का संक्रमण है। हेपेटाइटिस ए एवं ई मुख्य रूप से दूषित भोजन और दूषित पानी के सेवन से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमित रक्त, असुरक्षित इंजेक्शन, असुरक्षित शारीरिक संबंध तथा संक्रमित उपकरणों के उपयोग से फैल सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित रक्त एवं इंजेक्शन के प्रयोग तथा हेपेटाइटिस-बी के टीकाकरण को बीमारी से बचाव का प्रभावी उपाय बताया। साथ ही किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच एवं उपचार कराने की सलाह दी गई। बैठक के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच हेपेटाइटिस के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को बचाव और टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा, विभागवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश
जहानाबाद,जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में योजना के तहत जिले में आवेदन की प्रगति, विभागवार लक्ष्य, जन-जागरूकता अभियान एवं लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विभागवार प्रतिदिन प्राप्त किए जाने वाले आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय तंत्र, क्षेत्रीय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिकाधिक परिवारों तक पहुंच सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुसार पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री सूर्यघर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराएं तथा इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा, विभागवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश जहानाबाद,जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत जिले में आवेदन की प्रगति, विभागवार लक्ष्य, जन-जागरूकता अभियान एवं लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को विभागवार प्रतिदिन प्राप्त किए जाने वाले आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय तंत्र, क्षेत्रीय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि योजना का लाभ अधिकाधिक परिवारों तक पहुंच सके। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित दैनिक लक्ष्य के अनुसार पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री सूर्यघर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराएं तथा इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाने और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, जिला विकास पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 28, 2026

जहानाबाद: उंटा मोड़ से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया गया, गरीबों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, प्रशासन ने दिया जवाब - Jehanabad News