बिंदकी: औंग थाना पुलिस ने एक अवैध 315 बोर देशी तमंचा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के औंग थाना पुलिस ने शिवराजपुर बीकमपुर जाने वाले रोड पर टावर से 50 मीटर आगे एक नीम के पेड़ के पास शिवराजपुर के समीप एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ जितेंद्र चक्रवर्ती उर्फ कल्लू उम्र 35 वर्ष निवासी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को दिन में 2:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।