चकरनगर: अंधेरे में सड़क पार कर रहे वृद्ध से बाइक टकराई, गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
थाना क्षेत्र के अंतर्गत फूप चौरेला मार्ग पर एक वृद्ध के सड़क पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसमें वृद्ध व दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी केंद्र भेजा गया, जहां से प्रथम उपचार करते हुए तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।