पोड़ैयाहाट: ग्रामीण विकास मंत्री ने 2027 में 27% ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत चुनाव कराने की उम्मीद जताई
झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मंगलवार को साल 2027 में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव कराए जाने की उम्मीद जताई है।मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का माध्यम हैं, इसलिए इसकी समयबद्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।