बड़ी खबर: नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण पर प्रशासन का बड़ा बयान!!
अफवाहों से रहें सावधान, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में!!
गुरुद्वारे में विवाद के बाद जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर!!
हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा बिना किसी बाधा के जारी!!
गुरुद्वारे में लंगर, अरदास और श्रद्धालुओं का आवागमन सामान्य
छत पर मौजूद निहंग सिखों से लगातार वार्ता, समाधान की दिशा में बढ़ रहा प्रशासन!!
पुलिस बोली- न कब्जा हुआ, न किसी को बनाया गया बंधक!!
रुद्रप्रयाग प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कई सूचनाएं भ्रामक और तथ्यहीन हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों से केवल प्रशासन एवं पुलिस की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और एसपी नीहारिका तोमर ने कहा कि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध रूप से संचालित हो रही है।
#Rudraprayag #HemkundSahibYatra #CharDhamYatra #NagrasuGurudwara #UttarakhandNews #BreakingNews