मधुकरपुर में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम
पुरंदरपुर/महराजगंज। थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के मधुकरपुर गांव निवासी नाबालिग जीशान पुत्र बंगाली की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, जीशान को तीन लोगों द्वारा गोली मारे जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। घटना के कारणों और गोली चलाने वालों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
Public maharajganj
#Maharajganj #MaharajganjNews #Purandarpur #PurandarpurPolice #MaharajganjPolice #UPPolice #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #CrimeNewsUP #GunShot #MurderNews #LatestNews #HindiNews #UttarPradesh #PurandarpurNews #MadhukarPur #RepublicTimesNowNews #RepublicTimesNow #सच्चीखबर #जनताकीआवाज #ब्रेकिंगन्यूज #महराजगंज #पुरंदरपुर #गोलीकांड #हत्या_का_मामला
Maharajganj, Maharajganj | Sep 18, 2026