बांसगांव: पतरैठा में चकरोड व नाली का प्रशासन द्वारा की गई पैमाइश, तहसील प्रशासन द्वारा जमीन को कराया कब्जा मुक्त
बांसगांव तहसील के पतरैठा गांव में शनिवार को तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी चकरोड व नाली के जमीन को कराया कब्जा मुक्त। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकवल यादव ने बताया कि मौजा पतरैठा में आराजी नंबर 142 126 चकमर्ग व 143 बंजर भूमि है जिससे इस रास्ते कोई भी व्यक्ति ढंग से आ-जा नहीं पाता है। लोग अपने वाहन लेकर गिर जाते हैं।