सागर नगर: कटरा बाजार में ऑटो चालक और चैंपियन चालक के बीच हुआ जमकर हुआ विवाद ,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शहर के कटरा बाजार मे सोमवार दोपहर ऑटो चालक और चैंपियन चालक के बीच जमकर विवाद हुआ और विवाद इतना बड़ा की दोनों एक दूजे को मारने के उतारू हो गए।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बहरहाल इस मामले में सड़क पर खड़े लोगो ने दोनों युवकों की आपस में सुलह करा दी और मामला थाने तक नहीं पहुंच पाया।