सागर नगर: सागर में तहसीलदार दुर्गेश तिवारी के कार्यालय मे फाइलों में छुपा बैठा था सांप.. मचा हड़कप,स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू
सागर में तहसीलदार दुर्गेश तिवारी के कार्यालय में सोमवार दोपहर फाइलों में एक सांप छुपा बैठा था। जैसे ही कार्यालय के कर्मचारियों की नजर सांप पर गई तो हडकंप मच गया। कर्मचारी कार्यालय से बाहर आ गए और तुरंत सूचना स्नेक कैचर अकील बाबा को दी, सूचना पर अकील बाबा मौके पर पहुंचे और कुछ देर की मेहनत की बात सांप को काबू में कर लिया।