बिछिया: बिछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद
मंडला जिले के थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम कोको से चार नाबालिक बालिकाओं के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आज बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार मामले में थाना बिछिया में गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया सौरव तिवारी के मार्गदर्शन म