देवरी: दीपावली के अवसर पर किड्स कॉन्वेंट प्ले स्कूल में रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
Deori, Giridih | Nov 7, 2026 दीपावली के शुभ अवसर पर देवरी प्रखंड स्थित किड्स कॉन्वेंट प्ले स्कूल, चतरो में शनिवार को बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं उनमें कलात्मक अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।