पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने रमौली के महादलित टोला में लोगों संग मनाई दिवाली, बच्चों को बांटे पटाखे-मिठाइयां
पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमौली महादलित टोला के लोगों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान पुलिस ने महादलित बच्चों के बीच मिठाइयां तथा पटाखे बांटे तथा खुशियों के दीये जलाए। सोमवार की सुबह 10 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आह्वान पर थाना क्षेत्र के महादलित टोला के लोगों के साथ खुशियों की दिवाली मनाई