हुज़ूर: सीटीओ बैरागढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी से कहा था- भांग पीने से नशा हो रहा है
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2025 भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि आखिरी बार उसने घर लौटकर पत्नी से बात की थी। बताया था कि भांग पी रखी है, नशा हो रहा है। पत्नी ने उसे नहाने के बाद आराम करने की सलाह दी थी। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी।