हुज़ूर: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने महाकाल मंदिर में लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2025 बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 15 मार्च को उज्जैन पहुंचे, वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने कहा कि, मेरा भस्म आरती में शामिल होने का पहला अनुभव है और यह अनुभव अद्भुत है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैंने बाबा महाकाल से देश और दुनिया में सद्भाव के लिए प्रार्थना की।