हुज़ूर: ऐशबाग थाना क्षेत्र में मोबाइल नहीं दिलाने से नाराज़ एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Mar 15, 2025 भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने नया मोबाइल न मिलने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने आर्थिक तंगी के चलते मोबाइल ठीक कराने के लिए समय मांगा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|जबकि बेटे की मौत के बाद से पिता बदहवास हालत में है|