डेहरी: रोहतास के 200 से अधिक छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट और गोताखोर तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
Dehri, Rohtas | Nov 14, 2026 रोहतास के 200 से अधिक छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट और गोताखोर तैनात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 200 से अधिक छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट एवं गोताखोरों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी प्रमुख छठ घाटों पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात