बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 से 25 फरवरी तक रोहतास जिले के 58 केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा को स्वच्छ व कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पूर्व प्रवेश अनिवार्य किया गया है। जूता-मोजा, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रत