गोरखपुर: बीआर ग्रुप पर करोड़ों की कथित ठगी के आरोप, 400 दिन में रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा
गोरखपुर प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता मे बीआर ग्रुप ऑफ कंपनीज पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने 400 दिनों में जमा रकम दोगुनी करने का दावा कर सैकड़ों लोगों से निवेश कराया। कंपनी की ओर से जमा धनराशि पर प्रतिदिन 0.5 प्रतिशत आय देने का भी दावा किया गया था।आरोप है कि शुरुआत में कुछ समय तक निवेशकों को भुगतान किया गय