खंडवा: 62 करोड़ से अधिक के गबन मामले में पिपलानी समिति का फरार प्रबंधक गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पिपलानी में 62.78 करोड़ रुपए के गबन के मामले में फरार चल रहे समिति प्रबंधक श्रीराम राजपूत को किल्लौद पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।