पुपरी: भिट्ठा थाना परिसर में थाना में दर्ज विभिन्न कांडों में जब्त 310.5 लीटर शराब को किया गया विनिष्ट
सीओ सतीश कुमार व थानाध्यक्ष दीपक पटेल के देख रेख में सोमवार को 4 बजे दिन में भिट्ठा थाना परिसर में थाना में दर्ज विभिन्न कांडों में जब्त 310.5 लीटर शराब को किया विनिष्ट किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि 9 विभिन्न कांडों में जब्त शराब को वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विनिष्ट किया गया है।