कोचस: करगहर रजवाहा में युवक का शव मिला, डूबने से मौत की आशंका, कुछिला गांव के पास की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kochas, Rohtas | Nov 9, 2026 कुछिला गांव के पास करगहर रजवाहा से सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नवालिया गांव निवासी सुनील कुमार, पिता बबन सिंह के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि सुनील कुमार किसी काम से कुछिला गांव आया था। इसी दौरान वह किसी तरह नहर में गिर गया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई....