मुंगावली: मुंगावली निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने ₹95,000 उड़ा लिए
मुंगावली निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाते हुए खाते से 95000 रूपये निकाल लिए, मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत, मुंगावली निवासी रामदयाल जाटव ने सोमवार को शाम लगभग 7 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उसके खाते से 95000 रूपय निकाल लिए।