BAGHPAT DESK : बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाना बागपत में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सुबह करीब 5:30 बजे टहलने निकले युवक अदनान पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा कनपटी पर सटाकर गोली मारने की धमकी दी और गला घोंटकर हत्या का प्रयास भी किया।
तहरीर के अनुसार, आरोपी बाई उर्फ महताब, हाजी जहाना, हाजी काला, बंटी और अलकबीर ने अदनान का पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि "हमारी गाड़ी पुलिस से पकड़वाने की शिकायत का बदला आज इसे मारकर लेंगे।"
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने अदनान का मोबाइल भी छीन लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका कान का पर्दा फट गया और दांत टूट गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर अदनान को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर
Baghpat, Bagpat | Aug 4, 2026