कसरावद: जिंदा किसान को मृत मानकर जमीन दूसरे के नाम करने के मामले में कसरावद तहसीलदार ने तकनीकी खराबी का दिया हवाला
किसान को मृत मानकर जमीन दूसरे नाम करने के मामले में कसरावद तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद हमारे द्वारा प्रारंभिक जांच की गई जिसमें पता चला कि बुधा और बूटियां दोनों के लगभग सेम नाम हैं और इनके पिता का नाम फ़ाटला हैं । 2010 में हस्तलिखित से खसरों का कंप्यूटराइजेशन हुआ तो तब दोनों के नाम में कुछ तकनीकी गड़बड़ हो गई थीं।