पूर्णिया पूर्व: आगाटोला में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ ईद त्यौहार, लोग एक दूसरे से गले मिकलर दिया ईद की बधाई
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में ईद त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।इस दौरान बिक्रमपुर के कर्बला मैदान,मंझेली,बियारपुर, रामघाट आदि जगहों पर ईदगाह मे नमाज अदा कर लोगों ने ईद मनाया। वहीं आगाटोला ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर ईद मनाया।इस दौरान मुफस्सिल पुलिस जगह जगह गश्त करती दिखी।